खराब मौसम के कारण मचैल यात्रा स्थगित, सरकार द्वारा आदेश जारी

खराब मौसम के कारण मचैल यात्रा स्थगित, सरकार द्वारा आदेश जारी

वैष्णो देवी के बाद मचैल माता यात्रा को खराब मौसम को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी खराब मौसम संबंधी एडवाइजरी के बाद तीर्थयात्रियों की आवाजाही 5 से 7 अक्टूबर 2025 तक रोकने का आदेश दिया है। सरकार ने आम जनता और मचैल माता मंदिर जाने के इच्छुक सभी श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों से एहतियात बरतने का अनुरोध किया है। आदेश में कहा गया है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस अवधि के दौरान मंदिर की ओर किसी भी तरह की यात्रा न की जाए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *