रूसी रक्षा विशेषज्ञों ने रविवार को कहा कि अगर रूस पाकिस्तान को जेएफ-17 लड़ाकू विमान के लिए RD -93 इंजनों की आपूर्ति करता है, तो इससे भारत को दो तरह से लाभ हो सकता है। मास्को स्थित प्रिमाकोव इंस्टीट्यूट में दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया अनुभाग के प्रमुख प्योत्र तोपीचकानोव ने विपक्ष द्वारा इस मुद्दे पर भारत सरकार की आलोचना को

अनुचित बताया। उनके अनुसार, यदि इंजन सप्लाई की खबरें सही हैं, तो भारत को रणनीतिक और तकनीकी लाभ मिल सकता है।

