मानगो का ओलीडीह इलाका रविवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। बेखौफ अपराधियों ने एक ही दिन में दो अलग-अलग जगहों पर फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिसिया इकबाल को खुली चुनौती दी है। पहली घटना सुबह-सुबह हुई जहां पुरानी रंजिश में एक घर को निशाना बनाया गया, तो वहीं शाम ढलते ही रंगदारी के लिए एक जमीन

कारोबारी के कार्यालय में घुसकर गोलियां चलाई गईं और तोड़फोड़ की गई। इन घटनाओं से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

