गुजरात में चक्रवात ‘शक्ति’ का अलर्ट, मछुआरों को 5 दिन समुद्र में न जाने की सलाह 

गुजरात में चक्रवात ‘शक्ति’ का अलर्ट, मछुआरों को 5 दिन समुद्र में न जाने की सलाह 

अरब सागर में मानसून के बाद के मौसम का पहला चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’ समुद्र में सक्रिय हो गया है। इस तूफान की गति लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे है, जिससे गुजरात के तटीय इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, ‘शक्ति’ तूफान रविवार तक तेजी से आगे बढ़ेगा और 6 अक्टूबर को गुजरात की ओर यू-टर्न लेकर पश्चिम-मध्य अरब सागर तक पहुंचेगा। गुजरात में अगले सात दिनों तक बारिश का अनुमान है, खासकर द्वारका, जामनगर, पोरबंदर, सूरत, नवसारी और वलसाड जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मछुआरों को पांच दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। ‘शक्ति’ तूफान धीरे-धीरे कमजोर होगा, लेकिन इसके कारण गुजरात, उत्तर महाराष्ट्र और पाकिस्तान के तटों पर समुद्र की स्थिति खराब रहेगी। मौसम विभाग सतर्क रहने की हिदायत दे रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *