महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में बड़ा मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस के दौरान विवाद तब खड़ा हुआ जब पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने टेल्स कहा, लेकिन सिक्के पर हेड आया और इसके बावजूद उन्होंने टॉस जीतने का दावा कर पहले गेंदबाजी चुनी। यह घटना शुरुआत में अनदेखी रह गई, लेकिन बाद में आईसीसी द्वारा जारी वीडियो में साफ दिखा कि उन्होंने टेल्स कहा था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है और सवाल उठने लगे हैं। वहीं, टॉस के

बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फातिमा से हाथ नहीं मिलाया, जिससे माहौल और गर्मा गया। टीम इंडिया ने अमनजोत कौर की जगह रेणुका सिंह को मौका दिया है, जबकि पाकिस्तान ने भी एक बदलाव किया है। भारत का पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में अब तक 11-0 का अजेय रिकॉर्ड है।

