
पाकुड़ पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन लोगों को पकड़ा। उक्त आशय की जानकारी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने संवाददाता सम्मेलन में दी। दिनांक 3 अक्टूबर को मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के नसीपुर चौक से हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक JH16E2652 की चोरी की घटना घटित हुई इस संबंध में मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के पथरघट्टा निवासी अलाउद्दीन विश्वास ने मालपहाड़ी थाना में लिखित आवेदन दिया। जिसके आधार पर थाना कांड संख्या 263/2025 दिनांक 4/10/2025 धारा 305(b)/3(5) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुसंधान हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दयानंद आजाद के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।छापामारी दल ने कांड के अभियुक्त क्रमशः सागर मंडल एवं कुलदीप मंडल को गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से बाइक भी बरामद की गई, इनकी निशानदेही पर ही इनके एक अन्य अभियुक्त साथी चंदन उर्फ़ साजन को भी गिरफ्तार किया गया तीनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पकड़े गए तीनों अभियुक्त में से सागर एवं कुलदीप मंडल का पूर्व से ही अपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा गठित टीम में क्रमशः पुलिस अवर निरीक्षक सह प्रभारी मालपहाड़ी राहुल गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार एवं मिथुन रजक, सहायक अवर निरीक्षक चंदन कुमार, गुरुदेव कुमार एवं सुभजित कुमार शामिल थे।

