जन्म देने वाली मां ने ही नवजात को सड़क किनारे फेंका, मासूम की मौत मानवता को शर्मशार करते हुए एक मां ने अपने ही नवजात शिशु को मौत के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार महेशपुर थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ गांव स्थित पगला नदी पुल के पास एक महिला ने अपने नवजात बच्चे को जन्म देने के कुछ ही देर बाद सड़क किनारे गमछे में लपेटकर फेंक दिया नतीजन कुछ पलों के बाद ही मासूम की सांसें रुक थम गई।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रवि शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने ग्रामीणों

की मदद से नवजात के शव को दफनाया।ग्राम प्रधान संतोष मुर्मू ने बताया कि सुबह मवेशी चराते समय उनकी नजर सड़क किनारे बाबुल के पेड़ के नीचे गमछे पड़ी। पास जाकर देखा तो उसमें नवजात शिशु लिपटा हुआ था। उन्होंने तुरंत महेशपुर पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन बच्चे की पहचान नहीं हो पाई।ग्रामीणों का कहना है कि यह बच्चा किसी अविवाहित मां का हो सकता है, जिसने समाज के डर और लोकलाज के कारण यह अमानवीय कदम उठाया।

