लखनऊ के महानगर इलाके में मिडलैंड अस्पताल के पास बड़ा हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने निजी स्कूल की वैन को जोरदार टक्कर मार दी। वैन में उस समय 9 बच्चियां सवार थीं, जो स्कूल जा रही थीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि 4 बच्चियां घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने फॉर्च्यूनर को रोककर चालक

को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

