जयपुर से चौमू जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर और नारे लगाकर उनका अभिवादन किया। इस दौरान गहलोत ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना ही सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है।

गहलोत ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने का संदेश भी दिया। चौमू पहुंचने पर भी समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और माहौल पूरी तरह कांग्रेसमय हो गया।

