बिहार के मधुबनी में नेता तेजस्वी यादव देहात के जीवन का आनंद लेते नजर आए। उन्होंने लकड़ी के चूल्हे पर बनी रोटी और साग का स्वाद लिया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “चूल्हे की आंच में सिकी रोटी में माटी की महक, मिठास, स्वाद और अपनेपन की गर्माहट होती है।” तेजस्वी यादव ने ग्रामीणों से

बातचीत की और उनके अनुभवों को जाना। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। उनके इस अंदाज ने ग्रामीण जीवन और संस्कृति के प्रति उनके स्नेह को दर्शाया।

