पाकिस्तान के क्वेटा शहर में मंगलवार, 30 सितंबर को एक बड़ा कार बम धमाका हुआ। अधिकारियों के अनुसार, इस विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हुए। मरने वालों में 4 उग्रवादी भी शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं और बचावकर्मियों ने घायलों को पास के अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा। क्वेटा के SSP मोहम्मद बलोच ने बताया कि धमाका पैरामिलिट्री फोर्स हेडक्वार्टर के पास विस्फोटक से भरी गाड़ी में हुआ। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के घरों की खिड़कियां टूट

गईं और दीवारों में दरारें पड़ गईं। पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि इसके पीछे भारत समर्थित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) का हाथ है। भारत की ओर से अभी तक इस आरोप पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

