लंदन के टैविस्टॉक स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की घटना ने भारत को झकझोर दिया है। भारत के उच्चायोग ने इसे कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि यह अहिंसा के सिद्धांतों पर हमला है। यह घटना अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस से तीन दिन पहले हुई। उच्चायोग ने स्थानीय प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है और प्रतिमा को उसकी

मूल गरिमा में बहाल करने के प्रयास जारी हैं। उच्चायोग ने कहा यह तोड़फोड़ केवल प्रतिमा पर हमला नहीं, बल्कि महात्मा गांधी के अहिंसा विचारों और उनकी विरासत पर हिंसक प्रहार है। उच्चायोग की टीम मौके पर मौजूद है और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर प्रतिमा को फिर से दुरुस्त करने के लिए काम कर रही है।

