
बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने दुर्गा पूजा के अवसर पर मोहनिया नगर के चांदनी चौक पर बने पूजा पंडाल में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की और आराधना की इस दौरान मां दुर्गा के सामने माथा टेक कर आशीर्वाद भी लिया,मंत्री संतोष सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का भी नगर में पूजा पंडाल के आसपास जायजा लिया। इस दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए मंत्री संतोष सिंह ने कहा की मैंने मां दुर्गा से कामना किया कि पूरा कैमूर जिला सहित बिहार व देश सुखी रहे समृद्ध और माता रानी से मैंने एक आशीर्वाद मांगा है कि हे माता रानी *जो देश तोड़ने वाले लोग हैं जो बिहार को गाली देते हैं अपमानित करते हैं उनको भी सद्बुद्धि दें ताकि बिहार के विकास में राजनीति से ऊपर उठ कर अपना योगदान दें

