
रामनगरी अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर के प्रसाद में मिलावट का मामला सामने आया है। फूड सेफ्टी विभाग की जांच में मंदिर में चढ़ाए जाने वाले बेसन के लड्डू और देसी घी में शुद्धता नहीं पाई गई। विभाग द्वारा लिए गए तीन नमूनों में से दो फेल हुए। अयोध्या धाम की एक दुकान से लिया गया पनीर का नमूना भी जांच में फेल पाया गया। मंदिर प्रशासन ने पहले उच्च क्वालिटी के बेसन और देसी घी का उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। अब सवाल उठ रहा है कि प्रशासन और मंदिर प्रबंधन मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई करेंगे या नहीं।

