पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में एक बड़ा बम धमाका हुआ है। धमाके से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और शहर की मेडिकल फैसिलिटी में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। धमाका जिन्ना रोड के पास हुआ, जिससे आस-पास धुआं ही धुआं दिखाई दिया। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू

किया गया है। अभी तक धमाके में हुए नुकसान और हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है। सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं।

