
फरीदाबाद के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी SUV Brezza कार चोरी कर ली। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कार के मालिक हरीश रावत ने पुलिस को शिकायत दी और बताया कि रात करीब एक बजे दो बदमाश गाड़ी के पास पहुंचे और एक ने लॉक खोल दिया। इसके बाद सभी गाड़ी लेकर फरार हो गए। चोरी के दौरान बदमाशों ने घर के बाहर लगी स्ट्रीट लाइट भी बंद कर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

