मध्य वियतनाम में चक्रवात ‘बुआलोई’ के कारण भारी तबाही हुई। तेज हवाओं और बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं, छतें उड़ गईं और कम से कम 12 लोगों की मौत हुई। सरकारी मीडिया के मुताबिक, लाओस की ओर बढ़ते तूफान ने मकानों, स्कूलों और बिजली के खंभों को क्षतिग्रस्त किया। नन्ह बिन्ह प्रांत में 6 मौतें हुईं, जबकि अन्य प्रांतों में मछुआरों और

स्थानीय लोगों की जानें गईं। तूफान के चलते 3,47,000 से अधिक घरों में बिजली चली गई और राजमार्गों पर भारी नुकसान हुआ। बचाव और राहत अभियान जारी है।

