प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महा अष्टमी के पावन अवसर पर राजधानी दिल्ली के चितरंजन पार्क स्थित काली माता मंदिर में दर्शन किए। पीएम मोदी ने माता की आरती की और भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी प्रधानमंत्री के साथ जयकारे लगाए। दुर्गा अष्टमी को लेकर पूरे देशभर में भक्ति और उत्साह का

माहौल है। नवरात्र के इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी का मंदिर में दर्शन करना भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

