सीएम धामी धरना स्थल पर पहुंचे, युवाओं से की भर्ती प्रक्रिया पर बातचीत 

सीएम धामी धरना स्थल पर पहुंचे, युवाओं से की भर्ती प्रक्रिया पर बातचीत 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार दोपहर को देहरादून के परेड ग्राउंड में धरना दे रहे युवाओं के बीच पहुंचे। उन्होंने युवाओं के साथ संवाद करते हुए भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और उनके मन में पनप रही शंकाओं को दूर करने का आश्वासन दिया। सीएम धामी ने कहा कि युवाओं के सपनों को किसी भी कीमत पर टूटने नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने आंदोलन के दौरान युवाओं पर दर्ज मुकदमें वापस लेने की घोषणा की। धामी ने कहा कि वो सिर्फ मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि युवाओं के अभिभावक और दोस्त के रूप में भी उनके बीच हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *