भारत में Arattai App तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसे चेन्नई की Zoho Corporation ने विकसित किया है। ऐप पर यूजर्स मैसेज, मीडिया फाइल, ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसे फ्री, सुरक्षित और मेड इन इंडिया बताया है और सभी से स्वदेशी ऐप अपनाने की अपील की है। Arattai पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन मौजूद है

और यह क्रॉस-प्लेटफ़ॉर्म काम करता है। गूगल प्लेस्टोर और iOS पर इसे 4.9 रेटिंग मिली है। यूजर्स ने ग्रुप कॉल और वीडियो फीचर्स की तारीफ की है, लेकिन WhatsApp के मुकाबले इसे लंबे समय तक प्रासंगिक बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होगा।

