यूट्यूब ने भारत में प्रीमियम लाइट सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है। यह पायलट फेज में है और कीमत सिर्फ 89 रुपये प्रति माह रखी गई है। इस प्लान की मदद से यूजर वीडियो बिना विज्ञापन के देख सकेंगे, चाहे मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर। लेकिन यूट्यूब म्यूजिक, शॉर्ट्स और सर्च/ब्राउजिंग में एड अभी भी दिख सकते हैं, और ऑफलाइन डाउनलोड

या बैकग्राउंड प्ले की सुविधा नहीं मिलेगी। स्टैंडर्ड प्रीमियम प्लान (149 रुपये पर्सनल, 299 रुपये फैमिली) अब भी उपलब्ध है। साथ ही, यूट्यूब ने AI आधारित Age Estimation Tool को बेहतर बनाने की घोषणा की है।

