
सोशल मीडिया पर Arattai ऐप को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसे चेन्नई की टेक कंपनी ZOHO ने डेवलप किया है और इसे स्वदेशी WhatsApp कहा जा रहा है। Arattai के जरिए आप दुनिया भर में मैसेज, फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट्स और लोकेशन शेयर कर सकते हैं। वीडियो कॉल और मीटिंग भी संभव हैं। खास बात, किसी अनजान व्यक्ति से बिना मोबाइल नंबर शेयर किए भी यूजरनेम से चैट की जा सकती है। ऐप को भारतीयों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, साइन-अप 3 दिनों में 100 गुना बढ़ गए हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इसका समर्थन किया है।

