राजस्थान के जयपुर-दूदू नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। दूदू के पास बिस्किट से भरा ट्रक ट्रेलर से टकरा गया और टक्कर के बाद आग लग गई। ट्रक चालक कैबिन में फंस गया और जलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के कारण जयपुर से

अजमेर की ओर जाने वाला हाईवे बंद हो गया। स्थानीय लोगों और क्रेन की मदद से शव निकाला गया और करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल हुआ। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

