कैमूर के चैनपुर विधानसभा सीट से ASP से चुनाव लड़ेंगे पूर्व सांसद महाबली सिंह के बेटा, बोलें 17 साल अपने देखा, एक बार मुझे दे मौका, क्षेत्र की सूरत बदल दूंगा एंकर—: कैमूर के चैनपुर विधानसभा सीट से आजाद समाज पार्टी से चुनाव लड़ेंगे काराकाट के पूर्व सांसद एवं चैनपुर के पूर्व विधायक महाबली सिंह के बेटा अक्षय सिंह बोलें 17 साल अपने देखा, एक बार मुझे एक युवा को दे मौका, चैनपुर विधानसभा क्षेत्र की सूरत बदल दूंगा नहीं तो अगली बार नहीं लडूंगा चुनाव, वहीं अक्षय सिंह ने बताया कि आजाद समाज पार्टी बिहार में 100 सीटों पर अपना प्रत्याशी उतरेगा और विधानसभा का चुनाव लड़ाएगा, जिसमें मैं भी इस बार चैनपुर से अपने दम पर चुनाव लड़ूंगा,उन्होंने पूर्व मंत्री ब्रिज किशोर बिंद को कहा सियार

भेस बदल ले तो वह शेर नहीं बन जाता, क्योंकि चैनपुर की जनता उन्हें 12 साल में समझ चुकी है, अब वह किसी पार्टी से आए जनता को कोई फर्क नहीं पड़ता। आगे उन्होंने कहा कि ब्रिज किशोर बिंद के बाद चैनपुर की जनता ने मंत्री जमा खान को मौका दिया लेकिन उनको भी 5 साल में चैनपुर की जनता समझ चुकी है, क्योंकि आज भी चैनपुर का विकास नहीं हुआ,इसलिए मैं जनता से अपील करता हूं कि एक बार मुझे एक युवा को मौका दें अगर चैनपुर में विकास का काम नहीं कर पाया तो अगली बार से चुनाव नहीं लडूंगा।

