PoJK में बगावत: पाक सेना की गोलीबारी में 20 से ज्यादा मौतें

PoJK में बगावत: पाक सेना की गोलीबारी में 20 से ज्यादा मौतें

पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में हालात बेकाबू हो चुके हैं। उग्र प्रदर्शनों के बीच 20 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पाकिस्तानी सेना लगातार कश्मीरियों पर गोलीबारी कर रही है, जिससे तनाव और बढ़ गया है। प्रदर्शनकारी अब खुले तौर पर पाकिस्तान की हुकूमत और सेना के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से भेदभाव और दमन झेल रहे हैं, लेकिन अब आर्थिक संकट और रोज़मर्रा की समस्याओं ने गुस्से को चरम पर पहुँचा दिया है। कश्मीरियों की यह आवाज़ अब और दबाई नहीं जा सकती।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *