खबर कैमूर से है जहां भभुआ विधानसभा सीट पर किसी भी पार्टी का बसपा से होगी सीधे टक्कर, बसपा भभुआ विधानसभा प्रत्याशी विकास सिंह उर्फ लल्लू ने जीत का किया दावा, बोलें पार्टी के लिए सालों का मेहनत है जिसे अब रंग लाने से कोई नहीं रोक सकता। विकास सिंह लल्लू ने कहा कि मैने अपनी बहुजन समाज पार्टी के लिए 10 वर्षों से लगातार काम कर रहा हूं, और भभुआ विधानसभा क्षेत्र के जितने भी गरीब असहाय लोग है मै उनके सुख दुख में मदद किया हूं और हमेशा उनके साथ खड़ा रहा हूं, अब वक्त आ गया है जिसका

भभुआ विधानसभा की जनता इंतजार कर रही थी, क्योंकि खुद यहां की जनता ही विकास सिंह को विधायक के रूप में देखना चाहती है। आगे उन्होंने कहा कि भभुआ विधानसभा सीट पर कोई भी पार्टी का अगर टक्कर होगा तो सीधे बसपा से होगा और बसपा को भभुआ विधानसभा से हराना मुश्किल ही नहीं है, क्योंकि इस बार मैदान में विकास सिंह खड़ा है जो कैमूर का बेटा है जिसने दिन जनता के बीच रहके उनकी समस्याओं को सुना है, इसलिए हमारे क्षेत्र की जनता युवा मां बहनों का साथ है इस बार भभुआ विधानसभा से बसपा की जीत तय है।

