क्रिस वोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

क्रिस वोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। वोक्स ने कहा कि हाल ही में भारत के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच के दौरान लगी कंधे की गंभीर चोट के बाद उनके लिए मैदान पर वापसी करना बेहद मुश्किल हो गया था। 36 वर्षीय वोक्स हाल ही में भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ में खेलते नजर आए थे। करीब 15 साल लंबे करियर में वोक्स ने इंग्लैंड के लिए अहम योगदान दिया। उन्होंने 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। वोक्स का करियर उपलब्धियों से भरा रहा। 2019 वनडे वर्ल्ड कप की जीत उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि रही, जहां उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन कर इंग्लैंड को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वोक्स के संन्यास के साथ इंग्लैंड क्रिकेट ने एक भरोसेमंद ऑलराउंडर और जुझारू खिलाड़ी को अलविदा कह दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *