दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह चाक चौबंद व विधि संधारण के मद्देनजर मुस्तैद है।इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी, पाकुड़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस ने मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया एवं पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने पूजा पंडालों

के अंदर सुरक्षा की दृष्टि से हर बिंदु का निरीक्षण किया। द्वय पदाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन, पूजा शांतिपूर्ण व श्रद्धापूर्वक माहौल में मनाएं जाने के प्रतिबद्ध है। किसी भी तरह की असामाजिक कृत्यों व अवांछित तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता भी मौजूद थे।

