भारत-पाकिस्तान का मुकाबला जारी… संडे को होगी नई टक्कर, महिला वर्ल्ड कप में होगी भिड़ंत

भारत-पाकिस्तान का मुकाबला जारी… संडे को होगी नई टक्कर, महिला वर्ल्ड कप में होगी भिड़ंत

एशिया कप के बाद क्रिकेट फैंस की नजर अब ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप पर टिक गई है। इस टूर्नामेंट में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला होने वाला है। 5 अक्तूबर को यह मैच श्रीलंका के कोलंबो में प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम की निगाहें खासतौर पर पाकिस्तान पर जीत हासिल करने और 21 दिन के भीतर चौथी बार पाकिस्तान टीम को हराने पर हैं। देखने वाली बात यह भी होगी कि क्या हरमनप्रीत ब्रिगेड पुरुष टीम की तरह पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएगी। भारतीय महिला टीम का पहला मैच 30 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ होगा, जबकि पाकिस्तान अपनी शुरुआत 2 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। इस महिला वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *