अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि उनकी सरकार अफगानिस्तान में बगराम एयरबेस को वापस पाने की कोशिश कर रही है। ट्रंप के इस बयान के बाद अब पाकिस्तान, चीन, रूस और ईरान ने एक साझा बयान जारी किया है। माना जा रहा है कि यह बयान अमेरिका की इस रणनीति के खिलाफ क्षेत्रीय देशों की एकजुटता को दर्शाता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अमेरिका ने बगराम एयरबेस वापस पाने की कोशिश तेज की तो मध्य एशिया और दक्षिण एशिया में भूराजनीतिक तनाव और बढ़ सकता है।

