
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ के जरिए शुरू किया गया व्यापारिक युद्ध अब अमेरिका पर ही भारी पड़ता दिख रहा है। खासकर सोयाबीन और मक्का के किसान चीन की सख्त नीतियों और भारत के रुख के कारण सीमित बाजार विकल्पों में फंस गए हैं। इसका नतीजा यह है कि अमेरिकी किसानों को निर्यात संकट और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो अमेरिका के कृषि क्षेत्र पर दीर्घकालिक असर हो सकता है।
