
गुजरात के अमरेली एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। यहां लैंडिंग के दौरान एक मिनी प्लेन रनवे से फिसलकर बगल की झाड़ियों में जा गिरा। अचानक हुए इस हादसे से लोगों की सांसें थम गईं, लेकिन राहत की बात यह रही कि विमान में सवार किसी को गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा। हादसे में केवल एयरक्राफ्ट को क्षति हुई है। अमरेली कलेक्टर विकल्प भारद्वाज ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रनवे पर स्लिप होने से विमान तिरछा हो गया। इस मिनी प्लेन क्रैश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और जांच की जा रही है।

