पांकी प्रखंड के आसेहार पंचायत में शारदीय नवरात्र को सप्तमी के अवसर पर पलामू जिला के पांकी प्रखंड के आसेहार पंचायत में दुर्गा पूजा नवयुवक संघ आसेहार के और से भव्य कलश यात्रा निकाली गई सुबह से ही पूरे गांव का माहौल भक्ति मय हो गया था गजेबाजे के साथ और मां दुर्गा के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमर पड़ा सैकड़ो की संख्या में भक्त अपने माथे पर कलश लेकर दुर्गा पंडाल से पूरे गांव का भ्रमण करते हुए नदी की ओर रवाना हुए और कलश में जल भरकर वापस माता रानी पर जल का कलश रखें ।

कलश यात्रा का मुख्य आकर्षण बाहर से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई झांकियां रही बताते चले की भगवान शंकर और माता पार्वती का स्वरूप धारण कर निकली गई झांकी ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया रथ को सजाकर कलाकारों ने भगवान शंकर का तांडव और पार्वती का जीवंत रूप देखकर भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया विशेष रूप से दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष लड्डू राज पंचायत मुखिया माननीय देव सागर राम संरक्षक कौशल किशोर बच्चन एवं पूजा समिति के सभी सदस्य मौजूद थे ।

