
दुबई में रविवार की रात भारत ने पाकिस्तान को हराकर रिकॉर्ड नौवां एशिया कप खिताब जीता। इस जीत के नायक रहे युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा, जिन्होंने नाबाद 69 रन की पारी खेली और भारत को 5 विकेट से शानदार जीत दिलाई। पूरे देश में जश्न का माहौल छा गया और सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। इसी बीच अमिताभ बच्चन का मजेदार ट्वीट चर्चा में रहा, जिसमें उन्होंने शोएब अख्तर की गलती पर अभिषेक बच्चन को जोड़कर पाकिस्तान को ट्रोल किया। इस चुटकी ने फैंस को खूब हंसाया। बॉलीवुड सितारों ने भी टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर खुशी जाहिर की।

