सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी ने कृष्णा साइबर कैफ़े का किया उद्घाटन, विधायक ने विपक्ष पर साधा निशाना, जनसूराज सिर्फ बिजनेस कर रहा। लखीसराय – सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी ने स्थानीय बाजार स्थित कृष्णा साइबर कैफ़े का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र की कई महिलाओं ने उनका स्वागत किया। पुतुल कुमारी, सरिता कुमारी, रेशमा वर्णवाल, खुशबू कुमारी और संगीता कुमारी ने विधायक को बुके भेंट कर शुभकामनाएँ दीं। उद्घाटन समारोह के बाद विधायक मांझी ने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रशांत किशोर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, “वे पहले बिजनेस करने का काम करते थे और अब उसी बिजनेस के सहारे राजनीति में कुर्सी पाने की

लालसा रखते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि पूरे बिहार में इन्हें एक भी सीट मिल पाना बड़ा मुश्किल होगा।” वहीं राजद पर प्रहार करते हुए विधायक ने कहा कि उनकी मंशा केवल सत्ता पाने तक ही सीमित है, लेकिन वास्तविकता में यह सिर्फ मंशा ही रह जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब विकास चाहती है और ऐसे में जादू-टोना या खोखले वादों से सरकार नहीं बनने वाली। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने विधायक की बातों का समर्थन किया और साइबर कैफ़े की शुरुआत पर खुशी जताई। लोगों ने कहा कि इससे युवाओं को ऑनलाइन सेवाएँ आसानी से उपलब्ध होंगी और शिक्षा से लेकर रोजगार तक में सुविधा होगी।

