
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात का असर दिख रहा है। लगातार मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। पूर्वी सिंहभूम जिले में बिजली गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश और वज्रपात के दौरान सुरक्षित रहें मेले और सार्वजनिक आयोजनों में सावधानी बरतें। मौसम विभाग ने राज्यभर में 30 सितंबर तक वर्षा और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है

