
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि राजधानी को अपराध मुक्त बनाने के लिए हत्या जैसे गंभीर अपराध करने वालों को मौत की सजा दी जानी चाहिए। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं। ट्रम्प का यह कदम अमेरिका में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने की कोशिश माना जा रहा है। उनका कहना है कि कठोर दंड ही राजधानी में कानून-व्यवस्था को मजबूत करेगा।

