एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम का विजयी अभियान लगातार जारी है। 26 सितंबर शुक्रवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सुपर-चार के आखिरी मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में पराजित किया। मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 202 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम ने भी 5 विकेट पर 202 रन ही बनाए, जिससे मुकाबला सुपर ओवर तक गया। सुपर ओवर में श्रीलंका ने दो विकेट खोकर सिर्फ 2 रन बनाए, जबकि भारत ने पहली ही बॉल पर 3 रनों का

टारगेट पूरा कर जीत दर्ज की। टी20 इंटरनेशनल में भारत की यह श्रीलंका के खिलाफ 23वीं जीत है। किसी एक टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा जीत के मामले में भारत संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है। इस रिकॉर्ड में शीर्ष पर पाकिस्तान है, जिसने न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 में से 24 मुकाबले जीते हैं।

