झारखंड के झरिया में इस बार दुर्गा पूजा का अनुभव बिलकुल अलग होगा। श्री श्री 108 दुर्गा पूजा समिति ने अपने 20वें वर्ष पर ‘हॉन्टेड हाउस’ थीम पंडाल पेश किया है। पंडाल में श्रद्धालुओं को देवी माता के दर्शन से पहले डरावने रास्तों से गुजरना होगा। पिछले एक महीने से झारखंड और बंगाल के करीब 70 कारीगर इस पंडाल को तैयार कर रहे हैं। इसकी लागत लगभग 4 लाख रुपये है।

हर दो मीटर पर लाइव एक्टिंग, डरावने कलाकार और साउंड इफेक्ट्स के जरिए भक्तों को अनोखा अनुभव मिलेगा। समिति के अध्यक्ष सुभाष सिंह और संरक्षक वीरेंद्र रावनी का कहना है कि यह पंडाल सिर्फ झरिया ही नहीं, पूरे धनबाद के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बनेगा। इस बार की दुर्गा पूजा में भक्त भक्ति के साथ डर का भी सामना करेंगे, क्योंकि देवी के पास जाने का रास्ता अब भूतिया रास्तों से होकर ही जाएगा।

