झारखंड की राजधानी रांची में दुर्गा पूजा के आर.आर. स्पोर्टिंग क्लब के पंडाल को लेकर उठे विवाद अब शांत हो गया है। पंडाल में ‘वेटिकन सिटी’ थीम के तहत रखी गई यीशु मसीह की तस्वीर को हटाकर भगवान कृष्ण की मूर्ति स्थापित कर दी गई है। इस बदलाव का फैसला विश्व हिंदू परिषद (VHP) के विरोध के बाद लिया गया था, जिन्होंने इसे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया। पंडाल के संरक्षक विक्की यादव ने कहा कि यह फैसला वीएचपी के दबाव से नहीं, बल्कि समिति के सदस्यों की सहमति से लिया गया। उन्होंने

जोर देकर कहा कि आयोजन का मकसद हमेशा अमन और भाईचारे को बढ़ावा देना रहा है। पंडाल की यूरोपीय शैली की मूर्तियां बनी रहीं, जबकि अंदर की तस्वीर बदली गई। कोलकाता के कारीगरों ने पंडाल तैयार किया। आयोजकों ने यह भी कहा कि भारत के बहु-धार्मिक स्वरूप को दिखाने के लिए थीम चुनी गई थी, और उनका उद्देश्य धर्मों के बीच सौहार्द बनाए रखना है।

