अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्पष्ट किया है कि वेस्ट बैंक पर इजराइल का कब्जा वे कभी मंजूर नहीं करेंगे। हाल ही में इजराइल के अधिकारियों ने वेस्ट बैंक के कुछ हिस्सों को इजराइल में मिलाने की बात कही थी, जिसके बाद ट्रम्प ने ओवल ऑफिस में इसे अस्वीकार कर दिया। इस हफ्ते फ्रांस, ब्रिटेन समेत कई देशों ने फिलिस्तीन को मान्यता दी थी, जिसे इजराइल ने विरोध किया। इस बीच वेस्ट बैंक पर कब्जे को लेकर इजराइली अधिकारियों की बयानबाजी तेज हो गई है।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अगले हफ्ते सोमवार को अमेरिका दौरे पर आएंगे और इस दौरान व्हाइट हाउस में ट्रम्प से मुलाकात करेंगे।

