संयुक्त राष्ट्र महासभा में भूटान के प्रधानमंत्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि भारत और जापान जैसे योग्य देशों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का स्थायी सदस्य बनाया जाना चाहिए। भूटान के पीएम के इस बयान ने एक बार फिर वैश्विक सुधारों की मांग को तेज कर दिया है। भूटान ने तर्क दिया कि दुनिया में लोकतांत्रिक मूल्यों और वैश्विक शांति में भारत और जापान की भूमिका ऐतिहासिक रही है। दोनों देशों ने न केवल एशिया बल्कि पूरी दुनिया में विकास, मानवीय सहायता और शांति स्थापना में अहम योगदान दिया

है। ऐसे में इन्हें सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता मिलना न्यायसंगत होगा। गौरतलब है कि लंबे समय से भारत, जापान, जर्मनी और ब्राजील मिलकर UNSC में सुधार की मांग उठा रहे हैं। भूटान जैसे छोटे लेकिन अहम पड़ोसी देश का समर्थन भारत के लिए कूटनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।

