प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने कहा कि एक भाई को खुशी तब होती है जब उसकी बहन स्वस्थ, सुखी और आर्थिक रूप से सशक्त हो। उन्होंने बताया कि राज्य में दोनों भाई—उनके और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार—मिलकर महिलाओं की सेवा, समृद्धि और स्वाभिमान के लिए अथक

प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इस योजना का विजन साझा करते हुए कहा कि हर परिवार की एक महिला इस योजना का लाभ अवश्य पाएगी। इस योजना से महिलाओं को रोजगार के अवसर और आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

