
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली के कृषि भवन में रूस के उप प्रधानमंत्री दिमित्री पात्रुशेव से भेंट की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने कृषि, व्यापार और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान भारत और रूस के बीच कृषि तकनीक और व्यापारिक सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर भी जोर दिया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह बैठक दोनों देशों के कृषि क्षेत्र में साझेदारी को और मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

