केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संतोष मित्रा स्क्वायर दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन किया। इस पंडाल की थीम है ‘ऑपरेशन सिंदूर’, जो पहलगाम कांड के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने और हमारे सशस्त्र बलों की अदम्य भावना को सलाम करने के लिए तैयार किया गया है। अमित शाह ने बंगाल और पूरे देशवासियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह उत्सव बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने ईश्वरचंद्र विद्यासागर को भी नमन किया और शिक्षा, खासकर महिला शिक्षा में उनके योगदान को याद किया।

भारी बारिश से कई जानें जाने पर शाह ने दुख जताया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर प्रभावित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि आने वाले समय में बंगाल में ‘सोनार बांग्ला’ का सपना साकार होगा। दुर्गा पूजा के इस मौके पर श्रद्धा, भक्ति और देशभक्ति का अद्भुत संगम दिखाई दिया।

