दशहरा पर्व को लेकर भभुआ नगर प्रशासन की तैयारी | 

दशहरा पर्व को लेकर भभुआ नगर प्रशासन की तैयारी | 

64 सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भभुआ नगर प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा रखी जा रही चौकन्नी नजर। दशहरा पर्व को लेकर जिला प्रशासन हुई मुस्तैद 64 कैमरों से भभुआ शहर पर हो रही है प्रशासन की नजर, मनचलों और असमाजिक तत्वों की तो अब खैर नहीं भभुआ एकता चौक पर भी बनाया जाएगा कंट्रोल सेक्टर, जहां हर समय अधिकारी रहेंगे मौजूद, शहर में साफ सफाई भी चल रहा जोरो पर।

भभुआ नगर परिषद पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने बताया कि दशहरा के मध्य नजर रखते हुए सुरक्षा की दृष्टिकोण से भभुआ शहर के 64 जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है ताकि किसी प्रकार की होने वाली अपर घटना को प्रशासन द्वारा तुरंत रोका जा सके, साथी ही कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा जहां हर समय अधिकारी मौजूद रहेंगे ताकि शहर में हुए कोई भी अप्रिय घटना की जानकारी पर तुरंत वहां पहुंचकर मामला का निष्पादन करें इसके साथ ही सभी दुर्गा पूजा पंडालो के अध्यक्षों से अपील किया है की आप जिला प्रशासन के गाइडलाइन का ख्याल रखें, और अपने पंडाल में हर तरह की सुरक्षा व्यवस्था भी रखें, और किसी प्रकार की अप्रिय सूचना मिलने पर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दे ताकि इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो सके। भभुआ नगर पालिका पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने बताया की नगर प्रशासन भी लगातार शहर में निगरानी के लिए पदाधिकारीयों व कर्मियों को जगह-जगह व्यवस्थित कर दिया है ताकि दुर्गा पंडालों सहित आसपास में सामाजिक तत्वों के आने से किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो उससे पहले ही भभुआ नगर प्रशासन के पदाधिकारीयों एवं कर्मियों द्वारा उसकी पहचान कर ली जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *