इंदिरा भवन में एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की धर्मपत्नी गुरशरण कौर ने मिलकर डॉ. मनमोहन सिंह अनुसंधान केंद्र और पुस्तकालय का उद्घाटन किया।

यह केंद्र देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान और विचारों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

