मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ‘जीएसटी बचत उत्सव’ जागरूकता अभियान के तहत पटेल नगर मार्केट का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर जीएसटी बचत के लाभ और फायदे समझाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को फायदा पहुँचाने के लिए शुरू किया गया

है। धामी ने लोगों से अपील की कि वे जीएसटी का सही उपयोग करें और राज्य की आर्थिक पारदर्शिता को बढ़ावा दें।

