बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन ने जनता के लिए बड़ी घोषणाएं कर दी हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ऐलान किया कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। यही नहीं, हर परिवार को 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। भूमिहीन परिवारों के लिए 3

से 5 डिसमिल जमीन दी जाएगी और उसका मालिकाना हक महिलाओं के नाम पर होगा। प्रियंका गांधी ने कहा कि यह महागठबंधन की गारंटी है, जो बिहार में बदलाव और जनता की भलाई के लिए है।

