
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नया प्राइवेसी फीचर रोल आउट कर रहा है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अपने स्टेटस अपडेट को और बेहतर तरीके से कंट्रोल कर पाएंगे। मेटा के इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर अब यूजर्स स्टेटस को सिर्फ उन्हीं लोगों के साथ शेयर कर सकेंगे, जिन्हें उन्होंने अनुमति दी हो। यह फीचर हाल ही में एंड्रॉइड के लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.25.27.5 में देखा गया है। इस फीचर के तहत स्टेटस अपडेट डालने के बाद “Allow Sharing” का ऑप्शन मिलेगा। यूजर्स अपने कॉन्टैक्ट्स में से उन लोगों को हटा सकते हैं, जिन्हें वे अपने स्टेटस शेयर करने की अनुमति नहीं देना चाहते। साथ ही, स्टेटस का ऑरिजिनल पोस्ट करने वाले यूजर्स को नोटिफिकेशन भी मिलेगा यदि कोई उनके स्टेटस में बदलाव करने की कोशिश करे। वर्तमान में यह फीचर केवल एंड्रॉइड बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन आने वाले समय में इसे सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। iOS यूजर्स के लिए भी जल्द ही टेस्टिंग की संभावना है। यूजर्स अब अपने WhatsApp स्टेटस को प्राइवेट और सुरक्षित तरीके से शेयर कर सकेंगे।

